जायदाद के विवाद में बेटे ने मां की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या की, आरोपी फरार

पूर्णिया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. संपत्ति विवाद में बेटे ने अपनी मां पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल मां की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं आरोपी बेटा फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Purnia Crime News: पूर्णिया में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद सामने आए घटनाक्रम ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. मृतका की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के पीरगंज निवासी अनिता देवी के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि संपत्ति विवाद को लेकर उनके बेटे ने ही उन पर जानलेवा हमला किया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जमीन-जायदाद को लेकर होता था विवाद

मृतका की बहन मुन्नी देवी ने बताया कि अनिता देवी के पहले पति से एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है. दूसरे पति से उनके दो बेटे हैं. आरोप है कि पहले पति का बेटा लगातार जमीन-जायदाद अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था. अनिता देवी सभी बच्चों को बराबर हिस्सेदारी देने की बात कहती थीं, जिसका आरोपी विरोध करता था.

ईंट-पत्थर से सिर पर किया हमला

परिजनों के अनुसार विवाद के दौरान आरोपी ने पहले अपनी मां के साथ मारपीट की और बाद में ईंट-पत्थर से उनके सिर पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तत्काल पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी.

आरोपी फरार, मामला दर्ज

मृतका के पति उदय दास ने बताया कि घटना को लेकर संबंधित थाना में मामला दर्ज करा दिया गया है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Purnia Crime News: घटना के बाद मृतका का शव जीएमसीएच पूर्णिया लाया गया, जहां जीएमसीएच टीओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >