विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज में कसबा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जिला स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 सह राष्ट्रीय आविष्कार अभियान संपन्न

जिला स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 सह राष्ट्रीय आविष्कार अभियान संपन्न

पूर्णिया. बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा किलकारी बिहार बाल भवन में निपुण बिहार मिशन के तहत जिला स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 सह राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह एवं विशेष अतिथि के तौर पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार शामिल हुए. इस मौके पर शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार प्रकाश एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कौशल कुमार भी शामिल रहे. वहीं प्रतियोगिता के तहत विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता के आयोजन में कसबा प्रखंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किये. हिंदी भाषा में प्रथम स्थान पूजा बोस (प्राथमिक विद्यालय जनकबाग कुल्लाखास, कसबा) तथा तृतीय स्थान खुशबू कुमारी (प्राथमिक विद्यालय राधानगर, कसबा) को मिला. अंग्रेजी भाषा में तृतीय स्थान अंकित शाह (प्राथमिक विद्यालय साधु टोल मुसहरी, कसबा) को प्राप्त हुआ. गणित विषय में तृतीय स्थान नेहा भारती (प्राथमिक विद्यालय राधानगर, कसबा) को मिला. सामाजिक विज्ञान में प्रथम स्थान पूजा कुमारी (मध्य विद्यालय रहबर नगर कुशहा, कसबा) तथा उर्दू विषय में प्रथम स्थान नुजहत आरा (मध्य विद्यालय बरेटा संथाल, कसबा) ने प्राप्त किया. इसी क्रम में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में भी कसबा प्रखंड का प्रदर्शन सराहनीय रहा. “विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में संभावनाएं” विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में तेजस्वी आनंद (उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिशनपुर, कसबा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. विज्ञान प्रदर्शनी में “क्वांटम युग का आगाज” विषय पर मनीष कुमार (पीएम श्री उच्च विद्यालय, कसबा) को प्रथम स्थान मिला. इस उपलब्धि पर सभी विजेता प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी गई. जिले के सभी प्रखंडों से टीएलएम मेला में विषयवार हिंदी भाषा, उर्दू भाषा, अंग्रेजी, गणित एवं सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित टीएलएम चयनित होकर जिला स्तर प्रतियोगिता में लगभग 70 प्रतिभागी शिक्षक शिक्षिका शामिल हुए. वही विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में सभी प्रखंडों से प्रथम स्थान से चयनित प्रतिभागी जिला स्तर की प्रतियोगिता में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra sinha

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >