शिव की बारात निकलने से पूर्व निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

सुख, समृद्धि और शांति की कामना

महापौर ने की नगरवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना पूर्णिया. सार्वजनिक महाशिवरात्रि पूजा समिति, बेलौरी चौक पर होने वाले भव्य महाशिवरात्रि बारात को लेकर बेलौरी चौक पर स्थित शिव मंदिर से मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी शामिल हुईं. महापौर विभा कुमारी ने मंदिर में देवाधिदेव महादेव की पूजा आराधना कर नगर वासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. उन्होंने कहा कि कलश शुभ, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. यहां कलश में भरा गया जल उस जलस्रोत का प्रतीक होता है, जिससे इस सृष्टि का निर्माण हुआ है. यह कलश शोभायात्रा बेलौरी चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण से बेलौरी चौक होते हुए बायपास स्थित सौरा नदी घाट गयी, वहां से जल भरकर पुनः मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न हुई. उसके बाद रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय मंत्र जाप शुरू हुआ, जो संध्या तक चला. पूजा समिति के अध्यक्ष लगन साह ने बताया कि बुधवार को काफी आकर्षक शिव बारात संध्या 4 बजे निकाली जाएगी. बनारस से आयेकलाकार इस बारात में शिव तांडव करते हुए, अलग-अलग झांकी कि प्रस्तुति करेंगे, जिसमें शिव के अनेक रूपों का दर्शन होगा. यहां शिव पार्वती, रुद्र अवतार भगवान बालाजी, शिव के अघोरी रूप, माता काली का भयंकर रूप, चंद्र धारण किए हुए शिव जिनके मस्तक और त्रिनेत्र से अग्नि निकलते दिखाया जाएगा. कलश यात्रा में मुख्य रूप से पूजा समिति के अध्यक्ष लगन साह, वार्ड पार्षद चांदनी देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज साह, बहादुर यादव, मुकेश राय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, ललित कुमार, नवीन कुमार, मनोज कुमार उर्फ बबला, दीपक कुमार, मनोज कुमार, दीपू कुमार, संजीव कुमार, सोनू झा, मंटू झा, आशीष कुमार, अशोक कुमार सहित हजारों की संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >