विधायक की शिकायत पर कनीय अभियंता ने की सड़क की जांच

विधायक की शिकायत पर

जलालगढ़. सड़क संख्या 85 की गुणवत्ता की आपत्ति व इसकी जांच की मांग विधायक मो आफाक आलम द्वारा किये जाने के बाद पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता अमजद जमाली ने जांच की. उन्होंने मौजूद संवेदक कर्मी को सुधार करने का निर्देश दिया. बता दें कि सड़क संख्या 85 जलालगढ़ मुख्यालय प्रखंड क्षेत्र को पश्चिमी भाग पर श्रीनगर प्रखंड से जोड़ती है. जलालगढ़ बाजार के रेलवे गुमटी से अहिलगांव, निजगेंहूंवा, सरसौनी, कमालपुर, डिमिया, मधेली, सुराहघाट होते हुए श्रीनगर प्रखंड को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है.कनीय अभियंता ने बताया कि कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर वह जांच में आये. बताया कि इस सड़क पर कुछ गड़बड़ी मिली है जिसमें शीघ्र सुधार करने की बात मौजूद संवेदक कर्मी को कही. मौके पर विधायक समर्थक शहनवाज शरीफ उर्फ मार्शल अंसारी भी मौजूद थे. फोटो. 5 पूर्णिया 13- सड़क जांच में पहुंचे विभाग के कनीय अभियंता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >