Bihar Elections: राजेंद्र यादव को इस सीट से उम्मीदवार बनायेंगे मांझी, BJP- JDU से पहले कर दिया ऐलान, कितनी सीटों पर लड़ेंगे यह भी बताया

Bihar Elections: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने ऐलान किया है कि वो आगामी विधानसभा चुनाव में कसबा विधानसभा सीट से हम पार्टी के नेता राजेंद्र यादव को उम्मीदवार बनायेंगे. मांझी के इस ऐलान पर अभी एनडीए में शामिल किसी भी दल की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Bihar Elections: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी शनिवार को पूर्णिया पहुंचे थे. यहां पत्रकारों से बात करते समय उन्होंने कहा, “बिहार में 20 सीट जीत करके आयेंगे. जाहिर है कि 25-30 – 40 सीट लड़ेंगे. कसबा सीट पर हम लड़ते आये हैं इसलिए इस सीट पर हम उम्मीदवार उतारेंगे. NDA गठबंधन में हमलोग हैं. इस पर चर्चा करेंगे और मुझे पूर्व विश्वास है कसबा सीट हमलोग लेंगे. इस सीट पर हम राजेंद्र यादव को उम्मीदवार बनायेंगे.”

देखें Video:

इंडिया गठबंधन पर क्या बोले मांझी

जीतन मांझी से जब पत्रकारों ने पूछा कि इंडिया गठबंधन में घमासान मचा हुआ है इस पर आप क्या कहेंगे? इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमने पहले ही कहा था कि इस गठबंधन का भविष्य नहीं है. धीरे-धीरे सब लोग बिखर जायेंगे. इस गठबंधन के सभी दल के नेता का मन है कि सीएम उसकी पार्टी से बने. जबकि NDA गठबंधन का मकसद बिहार और भारत को आगे बढ़ाना है.”

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >