मेहदीपुर में घर में सोये रहे गये लोग, 80 हजार नकदी समेत जेवरात की हो गयी चोरी

पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहदीपुर गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने दो घर को अपना निशाना बनाया. चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व बक्से में रखे कीमती जेवरात व नकद राशि लेकर फरार हो गये.

अमौर. पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहदीपुर गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने दो घर को अपना निशाना बनाया. चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व बक्से में रखे कीमती जेवरात व नकद राशि लेकर फरार हो गये. इसमें गुलशन आरा पति मझारुल एवं रेहाना पति अपसरबका के घर शामिल हैं. अपर थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं. साथ ही बताया कि आवेदन दिये हैं. आगे की कार्यवाही की जा रही है. जानकारी देते हुए पीड़ित गुलशन आरा व रेहाना ने बताया कि हम सभी लोग सो रहे थे. इसी बीच रात में अज्ञात चोरों ने बड़ी चालाकी से घर में प्रवेश किया और बगल के कमरे का ताला तोड़कर घर का सारा कीमती सामान लेकर फरार हो गये. सुबह जब उनकी नींद खुली, तो घर का सामान बिखरा हुआ पाया और कीमती सामान गायब था. पीड़ित ने बताया कि घर से नकद लगभग 80 हजार रुपये, सोने के गहने नथिया, मंगलसूत्र, चांदी के पायल और अन्य आभूषण, महत्वपूर्ण कागजात और अन्य घरेलू सामान चोरी की है. घटना के बाद से परिवार सदमे में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >