बंद घर से पांच लाख मूल्य के जेवरात की चोरी

केहाट थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में हुई घटना

केहाट थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में हुई घटना पूर्णिया. चोरों में दिनदहाड़े एक बंद घर का ताला तोड़कर लगभग पांख लाख मूल्य के सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. घटना शनिवार को केहाट थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में हुई. घर लगभग एक महीने से बंद था और इस दौरान वहां गृहस्वामी के एक रिश्तेदार रात में आकर सोते थे.गृहस्वामी आशीष कुमार ने बताया कि के नगर परोरा गांव के एक रिश्तेदार दिलीप चौधरी उनके घर आकर रात में रहते थे. शनिवार की रात दिलीप चौधरी उनके घर पहुंचे, तो देखा कि घर के प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ था और अंदर जाने वाले कमरे का भी ताला टूटा हुआ था.तीन कमरों में रखे तीन अलविदा खुला एवं सभी सामान बिखरा पड़ा था. यह देखते ही उन्होंने घटना की सूचना उन्हें और उनके अन्य स्थानीय रिश्तेदारों को दी. सूचना के बाद रविवार की सुबह केहाट थाना की पुलिस पहुंचकर चोरी जायजा लिया. दिलीप चौधरी ने बताया कि चोरों ने बाउंड्री वॉल बांधकर अंदर पहुंचा और घर के अंदर जाने वाले दरवाजे का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया. दिलीप चौधरी ने बताया कि रात करीब 10:00 बजे वे घर पर पहुंचे थे इससे पहले ही चोरी की घटना हो चुकी थी. चोरों ने सोने चांदी के जेवर के अलावा अन्य सामानों को नहीं लिया. गृह स्वामी ने बताया कि एक अलमारी में उनकी मां की गले के सोने की चेन एवं चांदी के पायल और कुछ बर्तन थे,जो चोरों के हाथ लग गये होंगे.उनके घर पहुंचने के बाद ही चोरी हुए सामानों का सही सही आकलन होगा. उन्होंने बताया कि घटना सूचना के बाद सोमवार की सुबह तक पूर्णिया पहुंच जाएंगे, फिलहाल वे परिवार के साथ मुंबई में रह रहे हैं. मामले को लेकर केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई है. गृहस्वामी के आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरा हाल के दिनों से काम नहीं कर रहा है. इस वजह से चोरों की पहचान में परेशानी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >