दिनदहाड़े बंद घर में जेवर व नकद समेत लाखों की चोरी

घटना सोमवार की दोपहर केहाट थाना क्षेत्र के जनता चौक स्थित कोर्ट स्टेशन रोड में हुई

पूर्णिया. चोरों ने दिनदहाड़े एक बंद घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर व नकद समेत लाखों की रुपये मूल्य की चोरी कर ली. घटना सोमवार की दोपहर केहाट थाना क्षेत्र के जनता चौक स्थित कोर्ट स्टेशन रोड में हुई. पीड़ित गृह स्वामी डॉ कृष्ण देव पंडित बीते 15 फरवरी को कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गये हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी नेहा कुमारी सोमवार की सुबह शिक्षक नियोजन काउंसलिंग के लिए सुपौल चली गई थी. इस दौरान घर की देख रेख के लिए अनिमेष नाम के एक लड़के को रखा गया था. वह सोमवार को अपने शैक्षणिक काम के लिए पूर्णिया कॉलेज गया हुआ था. दोपहर 2 बजे जब वह वापस लौटा तो देखा कि घर के पीछे के बाउंड्री वॉल से एक चोर हाथ में बैग लेकर भाग रहा था. जब तक वह शोर मचा कर लोगों को मदद के लिए बुलाता, तब तक वह फरार हो गया. घटना के संबंध में नेहा कुमारी के भाई कोर्ट स्टेशन रोड निवासी यशवंत कुमार ने बताया कि दोपहर 3 बजे के करीब उन्हें अपनी बहन के घर चोरी हो जाने की सूचना मिली. बहन के घर पहुंचने के बाद देखा कि ताला टूटा हुआ है और घर के सभी सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी खुला था और सोने चांदी के जेवर आदि सामान गायब थे. चोरों ने चोरी में इस्तेमाल दो औजार भी वहां छोड़ गये. उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में उनके द्वारा केहाट थाने में आवेदन दिया है. घर वालों के पहुंचने के बाद ही चोरी हुए सामानों का सही-सही आकलन हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >