जलालगढ़. मुख्यालय क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहर किले के निरीक्षण में सदर एसडीएम पूर्णिया पहुंचे. सोमवार को जलालगढ़ किला के निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम पार्थ गुप्ता के साथ प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक समाहर्ता रोहित कर्दम, बीडीओ ममता कुमारी, सीओ मो सबीहूल हसन भी मौजूद थे. जहां सदर एसडीएम ने किले से जुड़े इतिहास को जाना. साथ ही तत्कालीन व वर्तमान स्थिति का जायजा लिया एवं इससे जुड़े इतिहास के बारे में जानकारी ली. इसमें उन्होंने यह जाना कि उस वक्त बनाया गया यह सैनिक छावनी क्यों बनी और इसका संरक्षण कैसे किया जा सकता है. मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ किले के सभी भागों का अवलोकन किया. जानकारी के अनुसार जलालगढ़ किला को राज्य सरकार के संरक्षण विभाग ने राज्य की पुरातत्व स्थल के रूप में संग्रहित कर रखा है. मौके पर सदर एसडीएम पार्थ गुप्ता के साथ प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक समाहर्ता रोहित कर्दम, बीडीओ ममता कुमारी, सीओ मो सबीहुल हसन, अंचल निरीक्षक सुमन कुमार राजस्व कर्मचारी सत्यजीत कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
