प्रतिनिधि, बनमनखी. बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-14 में लंबे समय से खुले नाले से फैल रही दुर्गंध एवं गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन में दिलीप कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, प्रदीप स्वर्णकार, अनमोल सोनी, शिवनारायण गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि खुले नाले के कारण क्षेत्र में अत्यधिक दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों को कठिनाई हो रही है तथा बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है.वहीं राहगीरों एवं वाहनों के नाले में गिरने की घटनाएं भी आम हो गई हैं. ज्ञापन में मांग की गई कि मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए नाले पर ढक्कन निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराया जाए.मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने तत्काल नाले पर ढक्कन लगाने का आदेश दिया.मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार, सिटी मैनेजर वैभव कुमार, वार्ड पार्षद आदि मौजूद थे.
एसडीओ ने दिया खुले नाले पर तत्काल ढक्कन निर्माण का निर्देश
बनमनखी
