प्रतिनिधि पूर्णिया पूर्व .मुफस्सिल थानाक्षेत्र के पूर्णिया -कटिहार मार्ग स्थित बेलोरी चौक के पास सोमवार की दोपहर अपाचे बाइक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया था. जीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान 35 वर्षीय बेलोरी चौक निवासी सुमन दास के रूप में हुई. मुफस्सिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया . ग्रामीणों ने बताया कि सुमन दास फैक्ट्री में काम करता था.पैदल फैक्ट्री से घर दोपहर में खाना खाने आ रहा था. सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान मौत हो गयी. थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को दे दिया गया है. बाइक को थाना लाया गया है.
घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
मुफस्सिल थानाक्षेत्र
