विश्वास टोला श्रीनगर में आनंद पूजा के समापन पर हुआ मूर्ति विसर्जन

आनंद पूजा के समापन के बाद मूर्ति का विसर्जन किया गया. मूर्ति का विसर्जन श्रीनगर शिव मंदिर के तालाब में किया गया.

श्रीनगर. आनंद पूजा के समापन के बाद मूर्ति का विसर्जन किया गया. मूर्ति का विसर्जन श्रीनगर शिव मंदिर के तालाब में किया गया. यहां पर बता दें कि विश्वास टोला श्रीनगर चौक स्थित प्रत्येक वर्ष बड़े ही धूमधाम से आनंद मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है. इसके बाद मूर्ति का विसर्जन किया जाता है. इस कार्यक्रम में भाग ले रहे श्रद्धालु एवं मंदिर कमेटी के लोगों ने बताया कि इस मौके पर भक्ति जागरण रासलीला कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था. बताते चलें कि विश्वास टोला में आनंद मंदिर परिसर में छह सितंबर को पूजा अर्चना प्रारंभ की गयी थी. मूर्ति विसर्जन सात सितंबर को सम्पन्न हुआ. लोगों ने बताया कि भक्ति जागरण कार्यक्रम में नेपाल सहित कई जगहों के कलाकार शामिल हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >