एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने अवैध क्लिनिक व पैथोलॉजी को किया सील

अमौर

प्रतिनिधि,अमौर. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार की देर शाम तक अमौर प्रखंड मुख्यालय और नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया गया. एसडीएम बायसी, अभिषेक रंजन के नेतृत्व में गठित टीम में कसबा के चिकित्सक पदाधिकारी डॉ कृष्णमोहन दास एवं बनमनखी के अस्पताल प्रबंधक अभिषेक आनंद शामिल थे. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की इस संयुक्त टीम ने प्रखंड क्षेत्र के कई संस्थानों की गहनता से जांच की. जांच टीम मां हॉस्पिटल पहुंची, तो अस्पताल में कोई भी अधिकृत चिकित्सक मौजूद नहीं मिला. मानक के विपरीत बिना डॉक्टर के ही अस्पताल का संचालन किया जा रहा था. अधिकांश के संचालक संस्थानों को बंद कर मौके से फरार हो गए. अपोलो पैथोलेव खुला पाया गया.जहां उसका जांच के दौरान कोई भी कागजात नहीं दे पाए.उसके बाद उसे सील कर दिया गया है. रफीकी क्लिनिक को अवैध रूप से चलता पाये जाने पर सील कर दिया गया. प्रशासनिक टीम ने संचालित पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे केंद्रों से उनके निबंधन और अन्य वैध सरकारी कागजात की मांग की.जिन संस्थानों के पास मौके पर दस्तावेज नहीं थे, उन्हें 24 घंटे के भीतर कागजात प्रस्तुत करने का सख्त निर्देश दिया गया है. चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में दस्तावेज पेश न करने वाले संस्थानों को स्थायी रूप से सील कर दिया जाएगा.एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया है ताकि आम जनता के स्वास्थ्य और जान के साथ खिलवाड़ करने वाले अवैध क्लीनिकों पर लगाम लगायी जा सके. स्वास्थ्य विभाग इस पूरी जांच रिपोर्ट को गंभीरता से ले रहा है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >