बिजली की समस्या हो तो करें इस नंबर पर शिकायत

पूर्णिया

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में विद्युत कार्यपालक अभियंता पूर्णिया पूर्वी एवं पश्चिमी द्वारा दोनों आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत कस्टमर केयर का दूरभाष नंबर का सुदृढ़ीकरण करा दिया गया है.दोनों कस्टमर केयर का दो -दो फोन नंबर संचालित किया गया है. इस पर कोई भी विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि किसी भी प्रकार कि बिजली की समस्या उत्पन्न होने पर उक्त नंबर पर अपना शिकायत दर्ज कर सकते हैं. जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

दोनों कस्टमर केयर का दूरभाष नंबर क्रमशः-

पूर्णिया पश्चिम के लिए 9264456425 एवं 9031633835 और पूर्णिया पूर्वी के लिए 9264456431 तथा 06454-242777 जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >