यूजी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा में परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र पर प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर मांगा तो नपेंगे केंद्राधीक्षक

सीबीसीएस स्नातक तृतीय सेमेस्टर

– हस्ताक्षर के लिए परीक्षार्थियों को अल्टीमेटम दिये जाने पर पूर्णिया विवि परीक्षा विभाग हुआ सख्त – परीक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर सभी केंद्राधीक्षकों को दिये स्पष्ट निर्देश पूर्णिया. स्नातक तृतीय सेमेस्टर दिसम्बर 2025 परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र पर प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर नहीं रहने पर परीक्षार्थियों को परेशान करने की शिकायत सामने आयी है. इसे गंभीरता से लेते हुए पूर्णिया विवि ने साफ कर दिया है कि परीक्षार्थियों को नाहक तंग किया गया तो परीक्षा अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में संबंधित केंद्राधीक्षक पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने बताया कि कुछ केंद्रों के परीक्षार्थियों ने सूचित किया कि उन्हें प्रवेश पत्र पर प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर लाने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है. उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की यह शिकायत गंभीर मानते हुए विवि परीक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि सीबीसीएस स्नातक तृतीय सेमेस्टर दिसम्बर 2025 परीक्षा के प्रवेश पत्र पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर अनिवार्य नहीं है. प्रवेश पत्र के साथ कोई एक परिचय पत्र रहने पर प्रवेश दिया जाये. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने बताया कि इस अधिसूचना के बाद भी परीक्षार्थियों के साथ दिक्कत आती है तो संबंधित केंद्राधीक्षक पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि पूर्णिया विवि की ओर से 32 हजार परीक्षार्थियों के लिए पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिले में कुल 25 केंद्र बनाकर परीक्षा ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >