सिंघिया गांव में महिला की हत्या में पति गिरफ्तार

ससुराल में फंदे से लटका महिला का शव मिला था

केनगर. बीते दो दिन पहले ससुराल में फंदे से लटका महिला का शव मिला था. इस मामले में चंपानगर थाना पुलिस ने मृतक महिला के आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सिंधिया पंचायत के वार्ड संख्या 10 सिंघिया गांव निवासी विपिन शर्मा है. उन्होंने बताया कि दो बच्चे की मां आरती देवी का बीते मंगलवार को करीब डेढ़ बजे दिन बंद घर में रस्सी के फंदे से लटका शव मिला था. मृतका महिला की माता अररिया जिले के बौंसी बसेटी थानाक्षेत्र के कुम्हरा गोपालपुर गांव निवासी छब्बी शर्मा की पत्नी कलावती देवी ने चंपानगर थाना में आवेदन देकर दामाद विपिन शर्मा समेत तीन लोगों को आरोपित बनाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >