नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ धान बर्बाद

ठाड़ी राजो पंचायत में

धमदाहा. प्रखंड के ठाड़ी राजो पंचायत में नहर टूट जाने से सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद हो गयी. जानकारी के अनुसार मंगलवार को दो बजे करीब भैस चराने गए चन्दरहि गांव के चरवाहा ने देखा की नहर टूट गया है और पानी धान की फसल में फैला हुआ है .उसके हल्ला करने पर सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ठाड़ी पंचायत के मुखिया शक्ति निसाद को फोन कर नहर के पश्चमी बांध टूटने को बात बतायी. मुखिया शक्ति निसाद ने मौके पर पहुंचकर नहर विभाग को इसकी सूचना दी.इसके बाद नहर विभाग के द्वारा बांध बंधवाने की बात कही गयी. फोटो. 15 पूर्णिया 18- मौके पर पहुंचे ग्रामीण एवं अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >