फसिया गांव में आग लगने से चार परिवार के घर जले, 15 लाख की क्षति

15 लाख की क्षति

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र की रजीगंज पंचायत स्थित फसिया गांव में सोमवार की दोपहर आग लगने से चार परिवार के घर जलकर राख हो गये. घर में रखी 15 लाख से अधिक की संपत्ति जल गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घर में रखे फर्नीचर, कागजात, अनाज, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, पानी पटाने वाला दो इंजन, एक गाय, एक बकरी समेत सभी सामान जलकर खाक हो गये. पीड़ित सईदुल रहमान ,सवाईबुर रहमान, महबूब आलम, मो सलाम ने बताया कि बिजली शॉर्ट सर्किट से अचानक हम लोग के घर में देर रात्रि आग लग गयी. घर में रखें सभी सामान जलकर खाक हो गये. इस घटना को ले पीड़ित ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >