उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किये गये चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी

पूर्णिया

पूर्णिया. क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित पुरस्कार समारोह में प्रमंडल के चारों जिलों से नामित प्रतिभागियों—चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, आरएमसीएच ए काउंसलर, आशा एवं उषा को परिवार कल्याण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार. कनौजिया, क्षेत्रीय अपर निदेशक द्वारा की गयी.पुरस्कार वितरण समारोह में रीजनल प्रोग्राम मैनेजर कैसर इकबाल, आरएमईओ सहित यूनिसेफ एवं पीएसआई के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे. मिनीलैप (अंतराल महिला नसबंदी सेवा) के अंतर्गत पैनलबद्ध (अधिकृत) चिकित्सक डॉ. विजय कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी को 1398 सफल ऑपरेशन के लिए पुरस्कृत किया गया जबकि पुरुष नसबंदी (एनएसवी) सेवा के तहत डॉ. बाघेश्वर कुमार, एसडीएच धमदाहा को 14 एनएसवी संपन्न करने हेतु सम्मानित किया गया. इसी क्रम में एएनएम अशरीना बास्की, सीएचसी बायसी को 1045 पीपीआईयूसीडी इन्सर्शन सेवाओं के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया.महिला नसबंदी उत्प्रेरक के रूप में सर्वश्रेष्ठ आशा कार्यकर्ता हीरा देवी, ग्राम गंगेली, के.नगर प्रखंड को पुरस्कृत किया गया.इसके अतिरिक्त परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अन्य संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को भी सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >