गोरखपुर-सिवान-छपरा के रास्ते निकलेगी होली स्पेशल, देखें टाइमिंग और रूट

Holi Special Train: होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इसमें लालकुआं-कोलकाता और सहरसा-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं. इस ट्रेन के चलने से छपरा, मुजफ्फरपुर, बरौनी और मधेपुरा स्टेशन के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Holi Special Train: होली के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ हर साल बढ़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ खास ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. पूर्व-मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों को परेशानी न हो.

ट्रेनों के बारे में जानिये

सबसे पहले बात करें लालकुआं-कोलकाता स्पेशल ट्रेन की. ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं से 5 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक हर गुरुवार दोपहर 1:35 बजे चलेगी और अगले दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन नंबर 05059 कोलकाता से 7 मार्च से 28 मार्च 2026 तक हर शनिवार सुबह 5 बजे निकलकर अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी. यह ट्रेन गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी और किउल समेत कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन के बारे में जानिये

इसके अलावा सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी. ट्रेन नंबर 05506 सहरसा से 6 मार्च से 15 मार्च 2026 तक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 1:20 बजे चलेगी और 3:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन नंबर 05505 पूर्णिया कोर्ट से 9 मार्च से 17 मार्च तक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाम 6:30 बजे सहरसा पहुंचेगी. यह ट्रेन मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमंखी स्टेशनों पर रुकेगी.

इन स्पेशल ट्रेनों से त्योहार के दौरान यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी और भीड़ का दबाव कम होगा. लोग बिना परेशान हुए अपने घर त्योहार मनाने आ सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: सीमांचल में जल्द शुरू होगा बड़ा अभियान, शाह बोले- गरीबों का राशन छीनने वालों की खैर नहीं

पटना से डोभी तक बनेगा 130 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर, किनारे लगेंगे आम और जामुन के पेड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >