– सीनेट की छठी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने 22 जनवरी 2025 से लेकर 30 जनवरी 2026 तक का प्रगति प्रतिवेदन रखा पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सीनेट की छठी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने 22 जनवरी 2025 से लेकर 30 जनवरी 2026 तक का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल पर कई प्रमुख क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और वह बिहार का पहला विश्वविद्यालय है जिसने समर्थ एडमिशन मॉड्यूल को सफलतापूर्वक संचालित किया है .स्नातक सत्र 2025-2029 समर्थ पोर्टल पर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस आधारित पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की है. अभी सीआईएकी तैयारी चल रही है .पी जी 2025-2027 प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी हो चुकी है. पैट 2024 और पैट 2025 समर्थ पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है. समर्थ पोर्टल के माध्यम से वेतन प्रबंधन मॉडल, पेंशन प्रबंधन माड्यूल, आगामी एवं जारी मॉडल, पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. पूर्णिया विश्वविद्यालय ने यूजीसी नई दिल्ली के निर्देश पर एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट लागू कर दिया है .सीबीसीएस पाठ्यक्रमों में नामांकित लगभग 97 हजार 993 से अधिक विद्यार्थियों का एबीसी आईडी जेनरेट कर दिया गया है. बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग एवं यूजीसी नई दिल्ली के निर्देश पर पूर्णिया विश्वविद्यालय में नेट और डिजिलॉकर स्थापित हो चुका है और कार्य कर रहा है. इसके साथ-साथ उन्होंने परीक्षा विभाग से संबंधित उपलब्धियां, प्लेसमेंट सेल से की गई नियुक्तियों, रिसर्च पब्लिकेशन, अंगीभूत महाविद्यालय में सहायक शिक्षक, अतिथि शिक्षक, प्रधानाचार्य एवं कर्मचारियों की नियुक्तियों से संबंधित प्रगति विवरण प्रस्तुत किया. विश्वविद्यालय में सेवांत लाभ, वेतन निर्धारण एवं शुल्क के प्रति पूर्ति संबंधी कार्य के बारे में भी उल्लेख किया. पूर्णिया विश्वविद्यालय में संबंध पाठ्यक्रम स्वीकृत एवं चुनाव संबंधी प्रमुख कार्य के बारे में बतलाया . अंत में उन्होंने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय को राज्य एवं देश का अग्रणी विश्वविद्यालय बनाने के लिए कृसंकल्पित हैं. सीनेट की बैठक में 45 सदस्य उपस्थित थे . माननीय विधान परिषद सदस्य डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने बजट से संबंधित कई कमियों को रेखांकित किया और इसमें आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया . पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अखिलेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मेंटर यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित हो पूर्णिया विवि : उच्च शिक्षा निदेशक निदेशक उच्च शिक्षा बिहार डॉक्टर एनके अग्रवाल ने कहा कि पूर्णिया की एक विशेष संस्कृति है. उन्होंने मुख्यमंत्री के सात निश्चय का उल्लेख किया और कहा कि सात निश्चय के पार्ट वन के तहत पूर्णिया विश्वविद्यालय की स्थापना हुई . सात निश्चय के पार्ट 3 वर्तमान में चल रहा है. इसमें उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि 212 करोड़ की राशि से पूर्णिया विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है .इस बात का भी उल्लेख किया कि समर्थ पोर्टल पर जब तक छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत नहीं होगी तब तक उनका परीक्षा प्रपत्र नहीं भरा जा सकेगा. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि माह के अंतिम तारीख को शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन खाते में चला जाए . उन्होंने यह कहा कि सबका सम्मान जीवन आसान यह सरकार का उद्देश्य है . उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय मानक विश्वविद्यालय बने ऐसी उनकी कामना है और यह मेन्टर के रूप में काम करें .
समर्थ पोर्टल पर नामांकन लेकर पूर्णिया विवि ने रचा इतिहास : प्रो. विवेकानंद
प्रो. विवेकानंद बोले
