स्वास्थ्य शिविर में की गयी 200 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच

पूर्णिया

पूर्णिया. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने एवं उन योजनाओं से उन्हें जोड़ने के लिए आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा के नगर प्रखंड के किशनपुर, मोहम्मदपुर देवकी मिलिक और मिर्जापुर के आदि सेवा केंद्र किशनपुर, मोहम्मदपुर और मिर्जापुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और एएनएम कर्मियों द्वारा करीब 200 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच और आवश्यकतानुसार उन सभी को स्वास्थ्य सहायता प्रदान की गयी. के. नगर बीएचएम निशि श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों को विभिन्न बीमारियों की जांच और आवश्यक दवा की सेवा प्रदान की गयी. शिविर में लोगों को ओपीडी सुविधा, गैर संचारी रोग नियंत्रण सुविधा, टेलीमेडिसिन सुविधा और टीबी स्क्रीनिंग सुविधा, आवश्यक दवाई सुविधा का लाभ मिला वहीं गंभीर मामलों में लोगों को विशेष उपचार के लिए के. नगर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनकी जांच और आवश्यक उपचार सुविधा उपलब्ध करायी गयी. शिविर में करीब 200 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच के अलावा उन्हें आवश्यक दवा भी दी गयी. फोटो -22 पूर्णिया 19- शिविर में जांच करते स्वास्थ्य कर्मी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra sinha

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >