सीबीएसई 10 वीं में डीएवी के हर्ष कुमार झा को 97.2 प्रतिशत अंक

सीबीएसई दसवीं बोर्ड

पूर्णिया. सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया ने शत-प्रतिशत सफलता के साथ पूरे जिले में अपना परचम लहराया है. हर्ष कुमार झा ने 97.2, उदय मोहन झा 96.6, अनिकेत कुमार 95, सिद्धि सिंह 94.4, तेजस्वी किरण 94.2, श्रेयसी 93.6, अमन आर्यन 93.6, रूही सिंह 93.6, तनुजा कुमारी 93.2, मुग्धा प्रीति 92.6, शिवम कुमार झा 92.6, कुमार अक्षय 92.2, कुमार नमन 92.2, सुहानी 92.2, अंकिता नंदी 91.8, जस राज 91, शेखर कुमार झा 91, अदिति श्रीं 91, सिद्धि सुमन 90.8, ओम कुमार 90.6, आशुतोष पाल 90.2, किरण कुमारी 90.2, बाबुल कुमार 90.2, अंशुमान अंकुर 90, एवं जिज्ञासा मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल की. सभी 211 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की. 25 छात्रों ने 90 प्रतिशत एवं 50 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए. संस्कृत में 10 छात्रों हर्ष कुमार, कुमार अक्षय, श्रद्धा कुमारी, श्रेयसी, सिद्धि सिंह, ओम कुमार, समीर कुमार, शिवम कुमार झा,तनुजा कुमारी तथा उदय मोहन झा ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किया. विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी कुमार सिंह ने बच्चों को सफलता की बधाई देते हुए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसका पूरा श्रेय छात्रों के परिश्रम तथा अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान को जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >