डाॅ गुप्ता के संयोजक बनाये जाने से खुशी

वैश्य समाज

पूर्णिया. आगामी 29 सितंबर को वैश्य समाज द्वारा भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के सम्मान समारोह का संयोजक ग्रीन पूर्णिया के संयोजक सह भाजपा नेता डा अनिल कुमार गुप्ता को बनाए जाने से अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने खुशी व्यक्त की है. जिला अध्यक्ष बमबम साह ने कहा कि डा. गुप्ता की अगुवाई में उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव के वैश्य परिजनो के बीच अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला टीम पहुंचेगी. इस आभियान में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पटवा, मनोज दरवे, मुकेश साह, विजय साह, जिला महासचिव पवन पोद्दार, संयुक्त सचिव बमबम जयसवाल, मुकेश मंडल, शंभू साह, रोहित पूर्वे, पवन भगत, रोहित जयसवाल, मुकेश मुकुल, कुमार आदित्य, नवीन सोनार, अनन्त साह, शालेंद्र साह, अरविंद गुप्ता, अरुण चौरसिया, मनोज साह, बिनोद जयसवाल, योगेश पोद्दार, रामबिलास गुप्ता इत्यादि शामिल रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >