बैसा. कोचाधामन में सड़क दुर्घटना में मालोपाड़ा पंचायत अन्तर्गत वार्ड सात कवैया निवासी मनोज मंडल ( 51) की मौत हो गयी. मृतक मजदूर की पत्नी बुधनी देवी ने रोते-रोते बताया कि उनके पति मजदूर थे, जो ठेला चलाकर परिवार चलाते थे. रोज की तरह शनिवार को भी वे ठेला लेकर घर से निकले थे. शाम करीब पांच बजे खबर मिली कि कोचाधामन थानाक्षेत्र में सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गयी है. पहले तो सुनकर विश्वास ही नही हुआ पर एक के बाद एक जब परिजनों का फोन आया तो कुछ परिजनों के साथ घटनास्थल के लिए निकले तो देर शाम करीब नौ बजे पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को घर लाया. वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी अरिवंद कुमार सिंह ने बताया कि यह दुखद घटना है. परिवार के मुखिया के निधन से परिवार बेसहारा हो गया है. उन्होंने प्रशासन से सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर सरकारी मुआवजा की मांग की.
सड़क दुर्घटना में ठेला चालक की मौत से मालोपाड़ा में पसरा मातम
कोचाधामन में सड़क दुर्घटना में मालोपाड़ा पंचायत अन्तर्गत वार्ड सात कवैया निवासी मनोज मंडल ( 51) की मौत हो गयी.
