श्रीनगर. पुलिस ने थानाक्षेत्र की चनका पंचायत के इमली चौंक स्थित शराब पीकर हो हंगामा कर रहे कुल छह नशेड़ियों को पकड़ लिया. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि थाना अप्राथमिकी संख्या 43/2026 के तहत पकड़े गये आरोपितों में पंजाब राज्य के जिला कपुरथला थाना फतुडिगहां का रतन महतो, अररिया जिला अंतर्गत थाना बोसी बसेटी सेदपुर गांव के वार्ड 12 निवासी राजेंद्र रिषीदेव, पूर्णिया जिला के मरंगा थानाक्षेत्र हरदा बाजार वार्ड दस का सिकंदर महतो, श्रीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत चनका पंचायत के चिरैयया रहिका मलेनियां कामत वार्ड 11 निवासी मुरारी कुमार, अरविंद कुमार शामिल था. थाना अप्राथमिकी संख्या 44-2026 के तहत जगेली पंचायत झगुरवा निवासी चंदन कुमार चौधरी नशे की हालत में अपने माता-पिता को पीट रहा था. उसे भी पकड़ लिया गया. पुलिस ने गिरफ्तार सभी नशेड़ी को ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
शराब के नशे में मां-बाप को पीटनेवाले समेत हंगामा करते छह धराये
पुलिस ने थानाक्षेत्र की चनका पंचायत के इमली चौंक स्थित शराब पीकर हो हंगामा कर रहे कुल छह नशेड़ियों को पकड़ लिया.
