खेल भवन सह व्यायामशाला में सस्ते दर पर जिम की सुविधा

डीएम ने किया शुभारंभ

डीएम ने किया शुभारंभ

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने शुक्रवार को खेल भवन सह व्यायामशाला स्थित जिम का उद्घाटन किया. खेल भवन सह व्यायामशाला के जिम को आधुनिक मशीनों के साथ सुसज्जित किया गया है. जिम में खेल कार्यालय पूर्णिया द्वारा जिम ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिला खेल भवन सह व्यायामशाला पूर्णिया के भवन में कबड्डी, शतरंज, कराटे की बेहतर सुविधा सभी उपस्करों के साथ उपलब्ध है. साथ ही यहां भारोत्तोलन की सुविधा भी उपलब्ध है. इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिम का उपयोग 300 रुपये प्रति माह के बहुत ही कम शुल्क पर पूर्णिया के बच्चों के लिए उपलब्ध रहेगा. यहां के खिलाड़ियों को अब महंगे निजी जीम जाने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ेगा.खेल भवन स्थित जिम की सदस्यता शुल्क 50 रुपये जमा कर प्राप्त किया जा सकता है. सभी सदस्यों के लिए पहचान पत्र निर्गत किया जाएगा. जिम के उपयोग के लिए पहचान पत्र अनिवार्य होगा. महिला तथा पुरुष सदस्यों का अलग -अलग समय निर्धारित रहेगा. जिम के सदस्यों से प्राप्त शुल्क का उपयोग जिम के बेहतर रख रखाव के लिए किया जाएगा. इस अवसर पर बच्चों द्वारा जिम का उपयोग सिखाया गया तथा भारोत्तोलन में अपने क्षमता का भी प्रदर्शन जिला पदाधिकारी पूर्णिया तथा उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष किया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पूर्णिया,अपर समाहर्ता पूर्णिया, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था पूर्णिया, जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता पूर्णिया तथा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा खिलाड़ी उपस्थित थे.

फोटो-4 पूर्णिया 7- जिम का उद्घाटन करते डीएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >