गुलाबबाग मंडी में मक्का 2230 रुपये क्विंटल पार, चावल ने भी पकड़ा रफ्तार

Gulabbagh Mandi Update: पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का 2230 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा. चावल बाजार में भी तेजी, जानिए ताजा मंडी भाव और बाजार का हाल.

Gulabbagh Mandi Update: बिहार की प्रमुख कृषि उपज मंडियों में शुमार गुलाबबाग मंडी में मक्का की आवक और मांग दोनों में तेजी देखने को मिल रही है. रविवार को अवकाश होने के बावजूद मंडी में व्यापारिक गतिविधियां जारी रहीं और मक्का की खरीद-बिक्री जमकर हुई. कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में मक्का बाजार में और मजबूती देखने को मिल सकती है.

मंडी में सुपर क्वालिटी मक्का का अधिकतम भाव 2230 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जबकि मीडियम क्वालिटी मक्का 2080 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मक्का की बढ़ती मांग और सीमित उपलब्धता के कारण कीमतों में लगातार सुधार देखा जा रहा है.

चावल बाजार में भी दिखी मजबूती

मक्का के साथ-साथ चावल बाजार में भी तेजी का रुख बना हुआ है. बासमती चावल का भाव 12500 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया. वहीं अरवा मोटा चावल 3050 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका. कारोबारियों का कहना है कि मांग बढ़ने से चावल बाजार में भी सकारात्मक माहौल बना हुआ है.

गेहूं में सुस्ती, अन्य जिंसों में मिला-जुला रुख

जहां मक्का और चावल के बाजार में तेजी देखने को मिली, वहीं गेहूं का बाजार अपेक्षाकृत मंदा बना रहा. मंडी में अन्य कृषि जिंसों की कीमतों में भी विशेष हलचल नहीं दिखी. दालों और तिलहन के बाजार में सामान्य कारोबार हुआ.

गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
मक्का20302230
गेहूं24702550
चावल मंसूरी32503425
चावल अरवा मोटा30503250
चावल बासमती1250013000
दाल मसूर55506750
दाल मूंग95409600
दाल अरहर1060014500
दाल चना55506600
गोटा चना62006400
गोटा मूंग85009000
सरसों काला68007400
सरसों पीला73007800
आलू550850
प्याज16001800
लहसुन53009000

कारोबारियों की नजर बाजार पर

मंडी के कारोबारियों का कहना है कि मक्का की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है. यदि यही स्थिति रही तो आगामी सप्ताहों में कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वहीं चावल बाजार में भी मांग बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे व्यापारियों में उत्साह का माहौल है.

पूर्णिया की खबरें पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >