PURNIA गुलाबबाग मंडी: मक्का में तेजी, अन्य जिंसों के भाव सामान्य

गुलाबबाग मंडी में पिछले तीन-चार दिनों से मक्का के भाव में उछाल देखा जा रहा है.

पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट :

गुलाबबाग मंडी में पिछले तीन-चार दिनों से मक्का के भाव में उछाल देखा जा रहा है. कारोबारियों का कहना है कि बारिश के मौसम में आवक कम हो जाने से यह तेजी आई है. कारोबारियों के अनुसार मक्का का यह उछाल फिलहाल स्थायी नहीं रहने वाला है. मंडी में एराइवल बढ़ते ही भाव के लुढ़कने की संभावना है. कारोबारियों ने बताया कि अभी बारिश की वजह से आवक कम हुआ है पर कुछ दिनों में जैसे ही लगातार धूप तेज होगी, आवक बढ़ जाएगा और तब यह भाव स्थिर नहीं रह पाएगा. इधर, मंडी में अन्य जिंसों के भाव सामान्य हैं.

————————-

गुलाबबाग मंडी का बाजार भाव

दाम (प्रति क्विंटल) अधिकतम न्यूनतम

मक्का 2100 2060

गेहूं 2550 2600

चावल मंसूरी 3400 3200

चावल अरवा मोटा 3200 3050

चावल बासमती 13000 12500

दाल मसूर 6750 5550

दाल मूंग 9600 9540

दाल अरहर 14500 10600

दाल चना 6600 5550

गोटा चना 6400 6200

गोटा मूंग 9000 8500

सरसों काला 7100 6800

सरसों पीला 7500 7300

सरसों तेल 15ली. 2470 2070

आलू 1400 1200

प्याज 1900 1800

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >