मक्का बेचने से कतरा रहे किसान, जूट लेकर उमड़ी भीड़ : गुलाबबाग मंडी में ऐसा रहा कारोबार

गुलाबबाग मंडी में जूट की कीमतों में उछाल से किसान उत्साहित हैं, जबकि मक्का बाजार सुस्त पड़ गया है. वहीं, चीनी के थोक भावों में गिरावट के बावजूद खुदरा दाम ऊंचे बने हुए हैं. जानिए शनिवार के मंडी भावों का पूरा विश्लेषण.

पूर्णिया : पूर्णिया की गुलाबबाग जूट और गल्ला मंडी में शनिवार को मक्का का बाजार सुस्त रहा. पिछले दो दिनों से भाव में तेजी नहीं आने के कारण मक्का की आवक कमजोर पड़ गयी है. दूसरी ओर जूट के बाजार में तेजी बनी हुई है. बढ़े भाव का फायदा लेने के लिए किसान गांवों से जूट लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, जिससे बाजार में चहल-पहल बढ़ी है.

जूट में तेजी, किसानों की बढ़ी दिलचस्पी

शनिवार को जूट का बाजार मजबूत रहा. कारोबारियों के अनुसार डिमांड के मुकाबले जूट के भाव अभी ऊंचे हैं और आने वाले दिनों में भी इसमें तेजी की संभावना बनी हुई है. मंडी में जूट का भाव ₹11,350 से ₹11,800 प्रति क्विंटल तक रहा.

भाव बेहतर मिलने की उम्मीद में गांवों से जूट की आवक बढ़ी है और मंडी में इसकी बिकवाली भी मजबूत हुई है.

मक्का में मंदी, आवक हुई कमजोर

मक्का के भाव में शनिवार को कोई खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन बाजार की रौनक गायब रही. बाहर से आने वाले मक्का की आवक की रफ्तार काफी धीमी रही. मंडी में मक्का का भाव ₹2,370 से ₹2,500 प्रति क्विंटल रहा.

कारोबारियों का कहना है कि बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मक्का के भाव में आगे और गिरावट आ सकती है. लगातार कमजोर मांग का असर आवक पर भी दिख रहा है.

चीनी के भाव टूटे, खुदरा बाजार में कड़वाहट बरकरार

गुलाबबाग की किराना मंडी में चीनी के थोक भाव में गिरावट जारी है. शनिवार को चीनी ₹5,800 से ₹5,900 प्रति क्विंटल रही. इसके बावजूद खुदरा बाजार में ग्राहकों को राहत नहीं मिली. यहां चीनी औसतन ₹68 प्रति किलो बिक रही है, जबकि एक किलो के पैकेट की कीमत ₹81 तक है.

रविवार को GMCH पूर्णिया जा रहे हैं? OPD बंद, इमरजेंसी का पूरा रोस्टर यहां देखें

गुलाबबाग मंडी के शनिवार के ताजा भाव

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
मक्का₹2,370₹2,500
जूट₹11,350₹11,800
गेहूं₹2,650₹2,750
चावल मंसूरी₹3,250₹3,350
चावल अरवा (मोटा)₹5,500₹6,000
चावल बासमती₹7,000₹12,000
दाल अरहर₹10,600₹14,500
दाल मूंग₹9,540₹9,600
दाल मसूर₹6,600₹6,900
दाल चना₹6,800₹7,600
गोटा मूंग₹8,000₹9,000
गोटा चना₹6,200₹6,400
सरसों पीला₹7,300₹7,800
सरसों काला₹7,000₹7,500
चीनी₹5,800₹5,900


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >