क्या मक्का के भाव में आने वाला है बड़ा उछाल? गुलाबबाग मंडी में बढ़ी आवक

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का और जूट की आवक तेज हो गई है। रैक लोडिंग शुरू होने से मक्का के दाम में और उछाल आने की उम्मीद है। जानें आज के ताजा भाव।

पूर्णिया शहर की गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी में पिछले कई दिनों से कारोबार तेज है. मक्का के भाव में और उछाल की उम्मीद को लेकर किसानों और व्यापारियों ने मंडी का रुख तेज कर दिया है. वहीं, जूट की खरीदारी भी बढ़ गयी है. सोमवार को मंडी में मक्का लेकर 250 से अधिक गाड़ियां पहुंचीं. जूट की आवक भी पूरे दिन जारी रही.

मांग बढ़ने और रैक लोडिंग से बढ़ी उम्मीद

मंडी में फिलहाल मक्का और जूट के भाव में खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कारोबारियों के बीच खरीदारी को लेकर होड़ बनी हुई है. मंडी पहुंचे किसान मौजूदा भाव का फायदा उठाकर अपनी उपज बेचने में जुटे हैं.

कारोबारियों के अनुसार, इस सप्ताह मक्का की मांग बढ़ी है. साथ ही रैक में मक्का लोड करने का काम भी शुरू हो गया है. इससे आने वाले दिनों में मक्का के भाव में और तेजी आने की उम्मीद जतायी जा रही है.

मक्का 2450 और जूट 11,500 रुपये तक

मंगलवार को गुलाबबाग मंडी में मक्का का भाव 2,340 से 2,450 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा. वहीं, बेहतर गुणवत्ता वाले जूट का भाव 11,500 रुपये प्रति क्विंटल तक लगाया गया. कारोबारियों के अनुसार मांग और आवक की स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में बाजार के रुख पर किसानों और व्यापारियों की नजर बनी हुई है.

गुलाबबाग मंडी में प्रमुख कृषि उपज के भाव

कृषि उपजन्यूनतम भावअधिकतम भाव
मक्का2,3402,450
जूट11,00011,500
गेहूं2,6502,750
चावल मंसूरी3,2503,425
चावल अरवा (मोटा)3,0503,250
चावल बासमती12,50013,000
दाल अरहर10,60014,500
दाल मूंग9,5409,600
दाल मसूर5,5506,750
दाल चना5,5506,600
गोटा मूंग8,0009,000
गोटा चना6,2006,400
सरसों पीला7,3007,800
सरसों काला7,0007,500


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >