गुलाबबाग मंडी में मक्का के साथ जूट की बढ़ी रफ्तार, मांग तेज होने से कारोबारियों में उत्साह

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का और जूट की आवक बढ़ी है। जानें आज के ताजा भाव और बाजार की पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में।

पूर्णिया : गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी में मक्का के साथ जूट की आवक और खरीदारी में तेजी बनी हुई है. सोमवार को मंडी में दोनों कृषि उत्पादों की आवक अच्छी रही. जूट की मांग जूट मिलों से बढ़ने लगी है, जिसके कारण कारोबारी इसकी खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. वहीं मक्का की मांग भी तेज होने से मंडी में कारोबार गर्म है.

जूट कारोबारियों के अनुसार मिलों से मांग आने के कारण खरीदारी में तेजी आयी है. हालांकि जूट के भाव में लगातार नरमी का रुख बना हुआ है. मंडी में सोमवार को अच्छी गुणवत्ता वाले जूट की कीमत अधिकतम 11,500 रुपये प्रति क्विंटल रही. जूट का सामान्य भाव 11,000 से 11,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा.

मक्का का भाव 2,340 से 2,450 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा. कारोबारियों के अनुसार मांग बढ़ने से मक्का की खरीदारी भी तेज हुई है.

गुलाबबाग मंडी में प्रमुख कृषि उत्पादों के भाव

कृषि उत्पादभाव रुपये प्रति क्विंटल
मक्का2,340–2,450
जूट11,000–11,500
गेहूं2,650–2,750
मंसूरी चावल3,250–3,425
अरवा चावल मोटा3,050–3,250
बासमती चावल12,500–13,000
अरहर दाल10,600–14,500
मूंग दाल9,540–9,600
मसूर दाल5,550–6,750
चना दाल5,550–6,600
गोटा मूंग8,000–9,000
गोटा चना6,200–6,400
पीली सरसों7,300–7,800
काली सरसों7,000–7,500

मंडी कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में जूट मिलों की मांग और मक्का की खरीदारी की रफ्तार बाजार के भाव को प्रभावित कर सकती है.

यह भी पढ़ें : गाय जहां रोज गिराती थी दूध, वहीं निकले महादेव, आज दूर-दूर से आते हैं भक्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >