नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला 10 मई को

श्रम संसाधन विभाग

पूर्णिया. श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में 10 मई को जिला नियोजनालय द्वारा नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला क्रीड़ा मैदान (ब्लॉक कैम्पस) धमदाहा में आयोजित किया जाएगा.इस नियोजन मेला में राज्य के सभी जिलों के 8 वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आई.टी.आई, डिप्लोमा तथा उच्चतर डिग्री उत्तीर्ण (तकनीकी एवं गैर तकनीकी) क्षेत्रों में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर है. आवेदक अपने बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो अपने साथ अनिवार्य रूप से लाना होगा.सभी निजी क्षेत्र के कम्पनियों में चयन के लिए निर्धारित मापदण्ड एवं नियोजन हेतु नियोजक स्वयं जिम्मेवार होगा. जिला नियोजनालय मात्र एक सुविधा प्रदाता के रूप में कार्यरत रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >