पूर्णिया. पूर्णिया विवि की ओर से 32 हजार परीक्षार्थियों के लिए शुक्रवार से 25 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गयी. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी बरती जा रही है. इस संबंध में विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने बताया कि यूजी थर्ड सेमेस्टर की पहले दिन की परीक्ष्रा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक ली गयी. किसी भी केंद्र से कोई शिकायत या समस्या की खबर नहीं है. पूर्णिया कॉलेज में परीक्षा-मूल्यांकन हुआ साथ- साथ पूर्णिया कॉलेज में यूजी वन का मूल्यांकन चल रहा है. जबकि अन्य कॉलेजों की भांति यहां भी यूजी थर्ड का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. प्रधानाचार्य सह मूल्यांकन निदेशक प्रो. सावित्री सिंह ने दोनों जिम्मेवारियों को सहजता से वहन किया. इस संबंध में प्रधानाचार्य सह मूल्यांकन निदेशक प्रो. सावित्री सिंह ने बताया कि मूल्यांकन का वक्त 11 बजे से कर दिया गया . उससे पहले परीक्षा प्रारंभ करायी गयी.
32 हजार परीक्षार्थियों के लिए 25 केंद्रों पर स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू
पूर्णिया विवि
