पूर्णिया. पूर्णिया विवि को कॉलेज एवं विवि स्तर पर सेमिनार-वर्कशॉप कराने का लक्ष्य राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त सय्यद अता हसनैन ने दिया है. साथ ही कहा है कि कॉलेजों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गवर्नर की अध्यक्षता में गुरुवार को लोक भवन में पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों पर विस्तृत गहन समीक्षा की गई . कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने स्वयं सारे तथ्यों की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से उत्कृष्ट एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. समर्थ पोर्टल के विभिन्न मॉडल जैसे नामांकन एवं परीक्षा से संबंधित सभी कार्य समर्थ के माध्यम से पूर्णिया विश्वविद्यालय में की जा रही है .कुलपति ने पीपीटी के माध्यम से पेंशन ग्रेच्युटी का डाटा, वेतन मार्च 26 के बाद नहीं मिलने की चर्चा ,परीक्षा का कैलेंडर विश्वविद्यालय पर शिक्षक छात्र के अनुपात, नए पद सृजन पर चर्चा, रोजगार परक कोर्स चलाने पर चर्चा, मास कम्युनिकेशन ,सीएमडी में पीजी की पढ़ाई, प्लेसमेंट पर चर्चा ,एनएसएस, एनसीसी ,भारत युवा संवाद में छात्राओं के सक्रिय भागीदारी पर चर्चा, सेमिनार वर्कशॉप निरीक्षण करने पर चर्चा की. इस बैठक में राज्यपाल के ओएसडी, राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा, राजपाल सचिवालय के सभी संबंधित अधिकारी तथा पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह , कुलसचिव प्रोफेसर अखिलेश कुमार, वित्त पदाधिकारी प्रोफेसर इश्तियाक अहमद ,परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अमरकांत सिंह, पूर्णिया कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर सावित्री सिंह , पूर्णिया महिला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनंत प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे. ये हैं गवर्नर के निर्देश – अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र-छात्राओं तथा सभी वर्गों के महिलाओं के ट्यूशन शुल्क की राशि पुनः रिइबरसमेट के लिए भेजा जाये – अतिथि शिक्षकों के क्लास को समर्थ पोर्टल पर अपलोड किया जाए – सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का पेंशन एवं अन्य वित्तीय लाभ को समय भुगतान की प्रक्रिया अपनायी जाए
कॉलेजों की नियमित जांच का गवर्नर ने दिया फरमान
पूर्णिया विवि
