सत्येन्द्र सिन्हा गोपी, पूर्णिया.
GMCH Purnia OPD: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया में महिला मरीजों को लेकर विशेष प्राथमिकता दी जा रही है. यही वजह है कि गायनी विभाग की ओपीडी में रोज बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज और परामर्श के लिए पहुंच रही हैं. शुक्रवार को महिला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गायनी विभाग में तीन लेडी डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है.
महिला मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष व्यवस्था
जीएमसीएच पूर्णिया के स्त्री रोग विभाग में प्रतिदिन सैकड़ों महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओपीडी में पर्याप्त संख्या में लेडी डॉक्टरों को लगाया जा रहा है. शुक्रवार को गायनी विभाग में डॉ. रीचा झा, डॉ. निहारिका और डॉ. नुपूर मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगी.
अन्य विभागों में भी विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद
अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे. मेडिसिन विभाग में डॉ. पंकज, सर्जरी में डॉ. तारकेश्वर और ऑर्थोपेडिक विभाग में डॉ. सिद्धार्थ सोहन अपनी सेवा देंगे. वहीं पीडियेट्रिक विभाग में डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राजू कुमार और डॉ. आमिर बच्चों का इलाज करेंगे.
आंख, स्किन और ईएनटी विभाग में भी मिलेगी सुविधा
स्किन विभाग में डॉ. जॉली, ईएनटी विभाग में डॉ. गोपाल झा तथा आंख विभाग में डॉ. श्वेता भारती और डॉ. प्रज्ञा प्रसून मरीजों की जांच करेंगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है ताकि उन्हें इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
जानिए ओपीडी का समय
जीएमसीएच पूर्णिया की प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. रजिस्ट्रेशन की सुविधा सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक उपलब्ध रहेगी.
Also Read: दिल्ली में PM मोदी से मिले विजय सिन्हा, भेंट की राम की मूर्ति, बिहार के मुद्दों पर हुई खास चर्चा
