पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट
GMCH Purnea OPD: पूर्णिया में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) पूर्णिया में शुक्रवार को मरीजों के लिए विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. खास बात यह है कि स्त्री रोग विभाग में महिला मरीजों की सुविधा को देखते हुए तीन महिला डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.
जीएमसीएच पूर्णिया में रोजाना बड़ी संख्या में महिला मरीज इलाज और परामर्श के लिए पहुंचती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को गायनी विभाग में तीन विशेषज्ञ महिला चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगी और आवश्यक परामर्श देंगी. इससे महिला मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है.
गायनी विभाग में रहेंगी तीन महिला विशेषज्ञ
शुक्रवार को गायनी विभाग की ओपीडी में डॉ रीचा झा, डॉ निहारिका और डॉ नुपूर मौजूद रहेंगी. गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, महिला रोगों से संबंधित समस्याओं और अन्य स्वास्थ्य परामर्श के लिए मरीज इन चिकित्सकों से संपर्क कर सकती हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इन विभागों में भी मिलेगा इलाज
मेडिसिन विभाग में डॉ पंकज मरीजों का इलाज करेंगे. सर्जरी विभाग में डॉ तारकेश्वर, ऑर्थोपेडिक विभाग में डॉ सिद्धार्थ सोहन तथा स्किन विभाग में डॉ जॉली उपलब्ध रहेंगी.
बच्चों के इलाज के लिए पीडियाट्रिक विभाग में डॉ राजेश कुमार, डॉ राजू कुमार और डॉ आमिर की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं नाक, कान और गला रोग विभाग (ईएनटी) में डॉ गोपाल झा मरीजों को देखेंगे.
आंख विभाग में डॉ श्वेता भारती और डॉ प्रज्ञा प्रसून उपलब्ध रहेंगी, जहां नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच और उपचार किया जाएगा.
जानिए ओपीडी और रजिस्ट्रेशन का समय
जीएमसीएच पूर्णिया में प्रथम पाली की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. दूसरी पाली की ओपीडी शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी.
रजिस्ट्रेशन की सुविधा सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि इलाज में किसी प्रकार की असुविधा न हो.
इसे भी पढ़ें: बदले गए पटना, गया समेत बिहार के 13 जिलों के SP, जानिए आपके जिले का नया पुलिस कप्तान कौन
