निजी जानकारी को फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर अपलोड करने से बचें छात्राएं : साइबर डीएसपी

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

– पूर्णिया महिला महाविद्यालय में साइबर क्राइम पर सेमिनार आयोजित पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रधानाचार्य प्रो अनंत प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम पर सेमिनार में साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने साइबर क्राइम के विभिन्न पहलुओं स्वागत कराया और कहा कि किसी भी अनवांटेड लिंक को ना खोलें. किसी भी व्यक्ति को यदि आप नहीं जानते हैं तो फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट ना स्वीकार करें. महिलाएं, छात्राएं कोई भी व्यक्ति अपनी निजी जानकारी को फेसबुक, ट्विटर इंस्टाग्राम पर अपलोड ना करें. साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट साइबर हैकरों की मन की उपज है और वे लोग आसानी से महिलाएं ,लड़कियां और पढ़े-लिखे लोगों को भी इसके शिकार बना लेते हैं. डिजिटल अरेस्ट अगर कोई कोशिश करता है या साइबर फ्रॉड हो जाता है तो आप तत्काल ऑनलाइन इसकी शिकायत साइबर वेबसाइट पर करें. लोकल साइबर थाने में इसकी शिकायत करें. सजगता ही बचाव है. फाइनेंशियल फ्रॉड होने पर आप साइबर थाने में शिकायत करें. इस मौके पर सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार यादव अन्य साइबर एक्सपर्ट सिंटू कुमार, आनंद कुमार सिंह, संजय कुमार ने भी उपयोगी जानकारी साझा की. कहा कि कोई भी एपीके फाइल ना खोलें. व्हाट्सएप कैसे हैक हो जाता है, किस प्रकार हैकर से बचें, यह भी अवगत कराया. कार्यक्रम में डॉ उषा शरण, प्रो कुमारी मृदुलता, डॉ राकेश रोशन सिंह, कुमार गौरव, उत्तम कुमार मिश्रा, डॉ जागृति राय, प्रो मीना कुमारी रजक, डॉ नीतू कुमारी, डॉ मनीषा कुमारी, डॉ स्नेहा, डॉक्टर प्रेरणा, डॉ अनीता मिश्रा, डॉ प्रेरणा प्रिया, डॉ दीपिका सिंह, डॉ प्रियंका रूबी समेत शिक्षक छात्राएं एवं कर्मचारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >