छतरभोग गांव में तालाब में डूबने से बालिका की मौत

अमौर

अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में तालाब में डूबने से एक 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई . घटना गुरुवार को 10 बजे दिन में विष्णुपूर पंचायत के वार्ड 13 छतरभोग गांव में घटी है. जहां ग्रामवासी मो अबरार आलम की 10 वर्षीय बेटी सानिया एक अन्य बच्ची के साथ प्रावि किश्मत नगर के समीप खेतों में घास काटने गई थी. घास काटने के बाद दोनों बच्ची खेतों में बने तालाब पर चली गई. इस दौरान सानिया तालाब के गहरे पानी में जाकर डूब गई. उसे डूबता देख साथ की बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मजदूर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े. तालाब से बच्ची के शव को बाहर निकाल लिया. शव देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है . परिजनो ने शव का पोस्टमार्टम कराने इंकार कर दिया. घटना की सूचना देते हुए वार्ड सदस्य मुकेश कुमार व पंचायत मुखिया प्रतिनिॆधि विवेकानन्द झा ने मृतक परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है तथा अमौर अंचल प्रशासन से मृतक के आश्रित को आपदा अनुग्रह अनुदान की सहायता से लाभान्वित करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >