बायसी. विद्युत विपत्रों में त्रुटि/गड़बड़ी के निवारण हेतु प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन जेई/एइ/ईइ के कार्यालयों में किया जा रहा है. अपने शिकायतों के निवारण हेतु अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय में सम्पर्क करें. यह विशेष शिविर अप्रैल 2026 में ही आयोजित किया जा रहा है. अप्रैल 2026 के पश्चात् बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर विद्युत संबंध विच्छेदित कर दिया जायेगा एवं कानूनी कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाएगी.
इस महीने बिजली बिल करा लें सुधार
बायसी
