महेंद्रपुर में आज से नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, तैयारी पूरी

तैयारी पूरी

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व . 16 एवं 17 जनवरी को प्रखंड के बिक्रमपुर पंचायत के मवेशी अस्पताल परिसर महेंद्रपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गयी है . गुरुवार को श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग जायेगा. शांतिकुंज हरिद्वार से संतो की अलग-अलग टोली पहुंच चुकी हैं, जो विभिन्न कार्यक्रमों में अपने सदज्ञान से लोगों को जागरूक करेंगे.16 जनवरी को प्रात: सामूहिक ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम तथा आठ बजे से ध्वजारोहण, 1051 कुंवारी कन्या के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा, दोपहर में महाप्रसाद का वितरण संध्या संगीत व प्रवचन सर्व सुलभ गायत्री साधना के द्वारा किया जाएगा. 17 जनवरी को को प्रात: सामूहिक जप ध्यान पुरान, प्रज्ञा योग व्यायाम तथा हवन किया जाएगा, जबकि संध्या सदग्रंथ स्थापना संकल्प दीप महायज्ञ होगा .सामूहिक जप ध्यान तथा पूर्णाहुति की जाएगी. महायज्ञ में सांसद, विधायक, महापौर, उपमहापौर सहित कई गणमान्य लोग पहुंचें���े. इस महायज्ञ की तैयारी में गायत्री परिवार के प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल व युवा मंडल के साथ साथ महेंद्रपुर ग्रामवासी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं. फोटो 15 पूर्णिया 17- महेन्द्रपुर में सजधज कर तैयार हुआ गायत्री महायज्ञ यज्ञ स्थल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >