बोचगांव में आग लगने से चार घर जले, लाखों का नुकसान

लाखों का नुकसान

कसबा (पूर्णिया). प्रखंड की बोचगांव पंचायत के वार्ड संख्या 5 में देर रात्रि अचानक आग लगने से दो परिवारों के चार घर जलकर पूरी तरह राख हो गये. इस अग्निकांड में घर में रखे फर्णीचर, बर्त्तन सहित दो मवेशी जल गये. करीब डेढ लाख की सम्पत्ति जलने का अनुमान है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात्रि समय एक घर से आग की लपटें उठी और देखते- देखते आग की लपटें आसपास के अन्य तीन घरों को लील गया. इस अगलगी में घर के सारे समान जलकर राख हो गये. वहीं दूसरी तरफ घर में बंधा मवेशियों में दो गाय, चार बकरी, भी जल गये. पीड़ित मो. अनवारूल एवं मो. इजहारूल ने बताया कि आग में सभी कुछ जलकर राख हो गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. कसबा अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अंचलकर्मी को भेजा गया है. अग्निपीड़ितों को सभी सरकारी सहायता जल्द से जल्द मुहैया कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >