भवानीपुर के विभिन्न गांवों से गायब चार बच्चे बरामद

तीन दिनों पहले गायब हुए तीन बच्चे

भवानीपुर. भवानीपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से बीते तीन दिनों पहले गायब हुए तीन बच्चे और एक किशोरी को भवानीपुर पुलिस ने बरामद कर लिया. भवानीपुर थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद के विशेष दिशा-निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक बिनोद कुमार ने सभी गायब बच्चों को सकुशलता बरामद किया. बरामद बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनलोगों का अपहरण नहीं किया गया था बल्कि वे लोग अपने मन से अन्यत्र चले गए थे. सहायक अवर निरीक्षक बिनोद कुमार ने बताया कि दो बच्चों को कुर्सेला रेलवे स्टेशन से, एक बच्चे को भागलपुर रेलवे स्टेशन से और किशोरी को पटना स्थित उसकी बहन के घर से बरामद किया गया है. सहायक अवर निरीक्षक ने बताया कि बरामद किए गए बच्चों का न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. फोटो: 6 पूर्णिया 25- बरामद बच्चों के साथ सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >