विभिन्न मामले के चार अभियुक्त गिरफ्तार

अमौर

प्रतिनिधि, अमौर.अमौर थानाक्षेत्र अंतर्गत अलग अलग मामले में तीन एवं शराब का सेवन कर हो हल्ला करने के मामले समेत चार अभियुक्त को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि चन्नी गांव में गेम लाल चौधरी शराब पीकर हल्ला मचा रहा था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वही पांच साल पहले के फरार अभियुक्त मो राजा घर जमीरा को गिरफ्तार किया गया. आठ साल से फरार दो अभियुक्त मो वासिक एवं मो ओकील घर नेहरी टोला विष्णुपुर को गिरफ्तार किया गया है. चारों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >