अवसरवादी राजनीति कर रहे पूर्व सांसद : मनीष मंडल

जदयू के प्रदेश मीडिया सेल अध्यक्ष मनीष मंडल ने पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा पर जमकर हमला बोला.

धमदाहा. जदयू के प्रदेश मीडिया सेल अध्यक्ष मनीष मंडल ने पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा पर जमकर हमला बोला. श्री मंडल ने कहा कि पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा हैं. धमदाहा जदयू अध्यक्ष शंभु जयसवाल के आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बिहार के कुशवाहा समाज का अपमान किया है. श्री मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए का साथ छोड़कर लालू यादव की गोद में जाकर बैठ गये हैं, जो उनके लिए शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा को लेसी सिंह का आभारी होना चाहिए, जिन्होंने उन्हें कई बार टिकट दिलाने में मदद की, लेकिन आज वे उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. श्री मंडल ने दावा किया कि धमदाहा की जनता इस बार उन्हें सबक सिखाएगी. उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा की अवसरवादी राजनीति अब नहीं चलेगी. जदयू नेता शंभु जयसवाल ने भी कहा कि पूर्व सांसद की राजनीति अब खत्म हो गयी है. इस मौके पर प्रशांत झा, अरविंद कुमार मेहता और छोटी राय समेत कई जदयू नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >