बीकोठी के सभी पंचायतों में खेल क्लब का गठन

खेल क्लब के गठन

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा जिले के सभी पंचायतों में खेल क्लब के गठन के लिए विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में तिथि निर्धारित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को चुनाव सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया था. इस आदेश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी बी कोठी द्वारा बड़हरा कोठी प्रखंड के सभी पंचायतों में खेल क्लब के गठन हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है तथा संबंधित खेल क्लब के अध्यक्ष ,सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव कर लिया गया है. विदित हो कि राज्य में खेल के सर्वांगीण विकास, स्वस्थ्य एवं सक्रिय जीवन शैली को बढ़ावा देने तथा संस्कृति विकसित करने के लिए राज्य के प्रत्येक नगर एवं ग्राम पंचायतों में खेल क्लब के गठन हेतु बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन का आमंत्रित किया गया था. खेल क्लब के गठन हेतु क्लब श्रेणी में कुल पूर्णिया जिले से 275 (ग्राम पंचायत-268 एवं नगर पंचायत-07) तथा व्यक्तिगत श्रेणी में कुल 1208 (ग्राम पंचायत-1163 एवं नगर पंचायत-45) आवेदन प्राप्त हुए हैं. खेल क्लब के गठन हेतु सभी प्रखंडों में अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >