डाॅ लोहिया के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: खेमका

खेमका बोले

पूर्णिया, पूर्णिया विधायक जनसंपर्क कार्यालय में समाजवाद के प्रणेता एवं महान समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्य तिथि मनायी गई. इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया. विधायक श्री खेमका ने डॉ. लोहिया जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा वे ऐसे नेता थे जिन्होंने सादा जीवन, उच्च विचार और सामाजिक न्याय की भावना के साथ राजनीति में सुचिता, पारदर्शिताऔर समान अधिकारों की अलख जगाई. उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार पहुंचाने और गरीब, वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया. विधायक ने कहा कि डा.लोहिया के विचार आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. उनका समाजवाद किसी दल या वर्ग विशेष तक सीमित नहीं था, बल्कि वह जनहित और समान अवसर की भावना से ओतप्रोत था. विधायक श्री खेमका ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया का जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति सेवा का माध्यम है, सत्ता का नहीं. उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >