होली को लेकर भवानीपुर थाना से निकला फ्लैग मार्च

भवानीपुर.

प्रतिनिधि भवानीपुर. होली को लेकर बुधवार की संध्या भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राज कुमार चौधरी के नेतृत्व में थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च शहीदगंज पचायत के भांगड़ा रोशनगंज, रघुनाथपुर,कटैया ,बड़हरी, जावे सुपौली पंचायत के दरगाहा, सोनदीप मिलिक पंचायत के बिरनियां , शेखपुरा, छोटी भनसार, बड़ी भनसार, माधव नगर, तैरासी टोला सहित कई गांवों से गुजरा. फ्लैग मार्च में अपर थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी अवर निरीक्षक विकास कुमार, अवर निरीक्षक शैलेश कुमार, उमेश शर्मा, पुअनि संतलाल उरांव, पुअनि सत्येंद्र नारायण सिंह , पुअनि चंद्र भूषण प्रसाद , पुअनि अजय पसाद सहायक अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार नट, विनोद कुमार,सुभाष कुमार आदि शामिल थे. ——————————– प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च जलालगढ़. होली को लेकर प्रखंड प्रशासन ने शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकाला. मंगलवार को अंचल अधिकारी सबीहूल हसन, थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में जलालगढ़ बाजार, खाता बाजार, बेगमपुर, हाँसी, कमालपुर, अहिलगांव, डोकरैल, चक हाट, सरसौनी, मिश्रीनगर चौक सहित सभी प्रमुख सड़क मार्ग पर फ्लैग मार्च गुजरा. मौके पर पुअनि बंश भूषण कुमार, सारिका कुमारी, राजेश्वर राम, शिवम कुमार, सअनि सरफराज, आदि पुलिस सदल बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >