जुगाड़ गाड़ी से टक्कर में टोटो सवार पांच व्यक्ति घायल

हरदा

हरदा. मरंगा थानाक्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे फ़रियानी चौक समीप गेड़ाबाड़ी से आ रहे सीएनजी टोटो एवं हरदा से आ रही पीलर टीना लोडेड जुगार गाड़ी में टक्कर हो गयी. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टोटो गेड़ाबाड़ी की तरफ सवारी लेकर आ रहा था .ओवरटेक करने के दौरान हरदा से आ रही जुगाड़ गाड़ी से टक्कर हो गयी.इसमें टोटो सवार पांच व्यक्ति घायल हो गये. यह घटना बुधवार को करीब 1:30 बजे फरियानी चौक के समीप घटी. सूचना पाकर मरंगा गश्ती पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायल पांच व्यक्ति को पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया. मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली. सभी को इलाज हेतु राजकीय अस्पताल पूर्णिया भेजा गया. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >