शराब पीकर हंगामा करते पांच लोग गिरफ्तार

बैसा

बैसा (पूर्णिया). रौटा थाना पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.गिरफ्तार लोगों में रौटा थाना क्षेत्र के पंदरपुर गांव निवासी नारायण किस्कू व गोपाल मराण्डी, जोकीहाट थाना क्षेत्र के लोखरिया निवासी एहसान, अमौर थाना क्षेत्र के पहाड़िया निवासी अर्जुन मराण्डी तथा रौटा थाना क्षेत्र के शिशाबाड़ी गांव निवासी सज्जाद शामिल हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया . इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >